मुरादाबाद, अगस्त 3 -- भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुरजन नगर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों से भगवान भोले के भक्तों के जत्थे हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। ऐसा ही भोले के भक्तों का एक जत्था, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। रविवार की सुबह सुरजन नगर पहुंचे जत्थे में क्षेत्र के नारायणपुर निवासी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर अजय प्रताप सिंह सम्मिलित रहे। क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ सुरजन नगर पुलिस चौकी इंचार्ज ओमकार सिंह ने भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने माला पहनने के बाद पुष्प वर्षा की। कुछ समय रुकने के उपरांत यह सभी भक्तगण भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए पुलिस सुरक्षा के साथ अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.