एटा, फरवरी 15 -- एटा, कांवड रुट पर लापरवाही बरतने वाले टीएसआई और ट्रैफिक पुलिस को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। आदेश के बाद भी लापरवाही बरती गई। बताया जा रहा है कि बड़े वाहनों का कांवड रुट पर प्रवेश बंद होने के बाद वाहन आ गए थे। इसके बाद उन पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी, एएसपी ने कांवड रुट पर गश्त करते हुए व्यवस्थाएं देखी। रविवार की रात को एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एएसपी श्वेताभ पांडेय शहर में कांवड यात्रा के दौरान निरीक्षण कर रहे थे। यातायात व्यवस्था को देख रहे थे। इसी समय शहर के अंदर रोडवेज बसें आते हुए दिखाई दी। जबकि बसों को अंदर आने पर रोक लगा दी गई थी। दोनों अधिकारी चेक पांइट पर गए तो देखा आदेशों का सही से पालन नहीं किया जा रहा था। रेलवे रोड पर टीएसआई आनंद स्वरुप, मुख्य आरक्षी नरेश सिंह की डयूटी लगाई गई थी। सख्त आदेश थे कि कोई भी बड़ा वा...