बिजनौर, फरवरी 5 -- चांदपुर। आगामी दो दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हैं, लेकिन ढमलपुरी फाटक से रामलीला ग्राउंड तक रेलवे ट्रैक के पास बने कच्चे रास्ते की हालत चिंता का विषय बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे और साफ-सफाई की कमी कावड़ियों की राह में बाधा बन सकती है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर जाने वाले कांवड़ियों के लिए चांदपुर का सढमलपुरी फाटक से रामलीला ग्राउंड तक रेलवे ट्रैक के किनारे बना कच्चा रास्ता बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन इस मार्ग पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, कुछ दूरी पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था न होने के कारण झाड़-झुंड उगे हुए हैं, जो न सिर्फ रास्ते को संकरा बना रहे हैं बल्कि दुर...