बिजनौर, फरवरी 7 -- शिवरात्रि को लेकर कांवड़ यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। दूर दराज से शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल कावड़ में भरकर लाने लगे हैं। बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग पर बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। शिवरात्रि पर दूर दराज से हरिद्वार आकर शिवभक्त गंगाजल को कांवड़ में भरकर लम्बी दूरी की पैदल यात्रा करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। कांवड़ यात्रा में शिव भक्त अपने श्रद्धाभाव से कांवड़ को लेकर आते हैं। रंग बिरंगी सजी हुई, शिव पार्वती प्रतिमाओं से सजी और कलश में गंगाजल से भरी हुई कांवड़ दिखाई देने लगी हैं। शुक्रवार को 140 लीटर गंगाजल से भरी हुई कांवड़ जिसे विकास और राजू निवासी रुद्रपुर ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि यह कांवड़ हमने 4 फरवरी को सुबह में हरिद्वार से लेकर चले है। कांवड़ में 140 लीटर गंगाजल ...