हरिद्वार, फरवरी 11 -- शारदीय कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बुधवार को कांवड़ पटरी मार्ग तथा नजीबाबाद मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें फल और जलपान वितरित किया। नजीबाबाद मार्ग पर चंडी चौक से थाना श्यामपुर तक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कांवड़ पटरी मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा विद्युत, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए ताकि शिवभक्तों को असुविधा न हो। इस दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसडीएम आकाश जोशी, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी,...