श्रावस्ती, अगस्त 2 -- श्रावस्ती, संवाददाता। एक अभियान की ओर से जनजातीय समाज कांवड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें थारू समाज की बालिकाएं, महिलाएं काफी संख्या में शामिल हुई। इस दौरान बोल बम के नारे क्षेत्र में गूंजते रहे। सिरसिया विकास क्षेत्र में शुक्रवार को संच समिति की ओर से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। क्षेत्र के रनियापुर बांध से कांवड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल थारू समाज की युवतियां व महिलाएं सुबह बांध से कलश भरकर रवाना हुई। सात किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कसियापुर स्थित जबदहा बाबा कुटी पहुंची। जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। गाजे बाजे के साथ निकली कांवड़ यात्रा में हर हर महादेव, बोल बम, जय महाकाल का जयघोष होता रहा। इससे पूरा इलाका भक्तिमय रहा। समिति अध्यक्ष अजय कांत पटेल व विजय पाठक ने कहा कि सावन महीने में महादेव की कृपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.