अमरोहा, फरवरी 12 -- गजरौला। पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात शक्ति सिंह व टीएसआई अनुज मलिक ने बुधवार को कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी यातायात ने बृजघाट से मोहमदाबाद अंडरपास, ओसीता अंडरपास, कुमराला चौकी तिराहा, गजरौला चौपला चौराहा, इंदिरा चौक व भानपुर रेलवे फाटक तक निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात संचालन, बैरिकेडिंग व्यवस्था, साइन बोर्ड, डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया। टीएसआई ने हसनपुर रोड एवं धनौरा रोड पर संयुक्त अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाते हुए नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.