बिजनौर, फरवरी 9 -- शेरकोट। कांवड़ यात्रा के अवसर पर शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए शेरकोट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए हर व्यवस्था की बारीकी से निगरानी की जा रही है। कांवड़ यात्रा को लेकर थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ पूरे यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, अनुशासन बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कावड़ियों और आम नागरिकों से शांति बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफरा-तफरी या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखन...