अमरोहा, फरवरी 7 -- कांवड़ यात्रा के दौरान मांस की दुकानें बंद रहेंगी। पुलिस ने यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 32 मीट विक्रेताओं और 15 डीजे संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के चलते कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं। ऐसे में धार्मिक भावनाओं, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से यह एहतियाती कदम उठाया गया है। दुकानदारों को स्पष्ट कर दिया गया है कि आदेशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण व अव्यवस्था को रोकने के लिए 12 डीजे संचालकों को भी नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साउंड सिस्टम चलाने की हिदायत दी गई है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी कर रही है। प्रशासन ने सभी व्यापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.