बिजनौर, फरवरी 2 -- अफजलगढ़। प्रस्तावित कांवड यात्रा को लेकर पालिका प्रशासन मुस्तैद हो गया है। कांवड यात्रा मार्गों पर सफाई व्यवस्था सहित रेडियम लगाने का कार्य शुरू कराया जा रहा। नगर पालिका परिषद् अफजलगढ़ के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह के मुताबिक प्रस्तावित कांवड यात्रा को लेकर अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर कांवड यात्रा मार्गों के किनारे मौजूद झाड़ियों की सफाई कराई जाएगी। इस कार्य के लिए पालिका में कार्यरत सफाई नायकों की अगुआई में तीन टीमें गठित की गई हैं। पालिका कर्मियों की टीमो द्वारा एक ओर जहां कांवड यात्रा के दौरान कांवड यात्रा मार्गों पर सफाई का कार्य किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर सड़क के दोनों ओर मौजूद झाड़ियों को हटाया जाएगा। इस दौरान भांग की झाड़ियों को जड़ से उखाड़ कर फेंकने के निर...