एटा, फरवरी 9 -- सोमवार को एसडीएम जगमोहन गुप्ता, सीओ नीतीश गर्ग ने कांवड़ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण कर जमीनी हकीकत को जाना। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग की संपूर्ण स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। सड़क की स्थिति, मार्ग की चौड़ाई, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था एवं यातायात संचालन को लेकर संबंधित विभागों से जानकारी ली। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने निर्देश दिए है कि यात्रा मार्ग पर मौजूद गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। उन्होंने बिजली के खुले तार, खराब स्ट्रीट लाइट, जलभराव की संभावनाओं और फिसलन वाले स्थानों को चिन्हित कर समय रहते दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सीओ नीतीश गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.