गुड़गांव, जुलाई 17 -- गुरुग्राम। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गुरुग्राम में शिव भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर में 20 से अधिक स्थानों पर कांवड़ शिविर लगाए गए हैं, जहां शिव भक्तों के लिए ठहरने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन शिविरों और यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के लिहाज से 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बता दें कि कांवडियों का शहर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजस्थान के दूर तक कांवड ले जाने वाले कावंडिए अभी से शहर के अंदर से गुजर रहे हैं। इन कांवडियों की सुरक्षा के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए हुए हैं। पुलिस और प्रशासन ने कांवड़ियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ-साथ शहर के अंदरूनी हिस्सों में भी कई जगह विशेष लेन बनाई है। यह व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.