लखनऊ, जुलाई 8 -- एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) की टीमों ने कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली खाद्य पदार्थों की दुकानों, ठेलों, रेस्त्रां और ढाबों की जांच की। इस दौरान एक्सपायर हो चुकी कोल्डड्रिंक, मठरी, नूडल्स और सॉस आदि मिले। इनको नष्ट कराया गया। एक दिन पहले सड़े हुए पल्प से मैंगो शेक बनाकर बेचते हुए एफएसडीए ने पकड़ा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दर्जन स्थानों पर छापेमारी की गई। साथ ही मोबाइल लैब, फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के जरिए मौके पर कई नमूनों की जांच की गई। एफएसडीए की टीमों ने अयोध्या-लखनऊ रोड (मोहनलालगंज से अयोध्या रोड), राजाजीपुरम, और कुर्सी रोड (भिटौली खुर्द), तेलीबाग स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों की चेकिंग की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस व श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.