बागपत, फरवरी 14 -- बागपत। महाशिवरात्रि पर फाल्गुनी मेले एवं कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिले में शनिवार से 16 फरवरी की सुबह आठ बजे तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शुक्रवार की सुबह आठ बजे यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। पुलिस ने वाहन चालकों को डायवर्ट किए गए मार्गों की जानकारी दी। जिसके बाद वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य की ओर रवाना हुए। शामली की ओर से दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा जाने वाले वाहनों को एनएच-1 के रास्ते पानीपत, करनाल और सोनीपत होते हुए भेजा गया। मेरठ से आने वाले वाहनों को हिंडन पुल से पहले ही रोक दिया गया, जबकि खिवाई तिराहे और बरनावा ...