रुडकी, फरवरी 6 -- लक्सर, संवाददाता। महा शिवरात्रि से पहले शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस और प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसमें कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा के साथ ही पुरकाजी-लक्सर-हरिद्वार नेशनल हाईवे और रुड़की-लक्सर स्टेट हाईवे पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर पुलिस प्रशासन का मुख्य फोकस रहेगा। हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महा शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इससे कई दिन पहले से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाती है। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लाखों शिवभक्त हरिद्वार या ऋषिकेश से गंगाजल भरते हैं, और मंदिरों में शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। इस बार महा शिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी में पड़ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी पुलिस प्रशासन ने पहले से ही कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.