अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा, संवाददाता। कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा पुलिस सतर्क हो गई है। हाईवे पर पुलिसकर्मियों को तैनात करने के साथ बिजनौर मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। वहीं, बीती रात हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए कई जत्थे रवाना हुए। देर रात तक कांवड़ियों का हरिद्वार जाने का सिलसिला जारी था। आसपास जिलों के कांवड़िये हरिद्वार से लौटना शुरू हो गए है। जिसके चलते बिजनौर मार्ग पर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वहीं कांवड़ियों के हाईवे पर नहीं आने के कारण भारी वाहनों को डायवर्ट नहीं किया गया है। हाईवे पर वाहन अभी पहले जैसे चल रहे हैं। कांवड़ियों के हाईवे पर आते ही भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकल जाएगा। इसके बाद हाईवे को वनवे करते हुए छोटे वाहन मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलाए जाएंगे जबकि बड़े वाहन दिल्ली से मुरादाबाद लेन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.