बुलंदशहर, जुलाई 19 -- कांवड़ यात्रा अब अपने पड़ाव पर आ गई है। हाईवे पर शिवभक्तों का सैलाब है और कांवड़िये गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। भगवान शिव के जयकारों से शहर पूरी तरह से गूंज रहा है। हाईवे केसरियां रंग में रंगने लगा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। भोले के भजन कब लोगे खबर भोले नाथ सहित अन्य भजनों पर श्रद्धालु झूमतें-गाते आ रहे हैं। शुक्रवार को हाईवे पर कांवड़ियों के गुजरने का सिलसिला जारी रहा। हर-हर महादेव जैसे जयकारों और भगवान शिव के भजनों की गूंज रही। कांवड़ सेवा शिविर में बड़ी संख्या में शिवभक्त नजर आए। शिवभक्तों की खाने से लेकर उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। शिविरों में चिकित्सक शिवभक्तों का उपचार भी कर रहे हैं। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत हो रहा है। गंगाजल ला रहे छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.