गाजियाबाद, जुलाई 3 -- कांवड़ यात्रा की वजह से गाजियाबाद में 11 जुलाई से भारी वाहनों के डायवर्जन की तैयारी है। इस दिन से दिल्ली-मेरठ रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध प्रस्तावित है। वहीं, 15 जुलाई से इन मार्गों को वन-वे किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर डासना से मेरठ तक भी यही व्यवस्था लागू करने की योजना है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में अंतरराज्यीय स्तर पर समन्वयक बैठक हुई। इसमें कांवड़ यात्रा को लेकर की गईं तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही, पीपीटी के माध्यम से रूट डायवर्जन और प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि 11 जुलाई से दिल्ली-मेरठ रोड और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के चौथे फेज (डासना से मेरठ) पर भारी वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.