मेरठ, जून 13 -- कांवड़ यात्रा की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। गुरुवार को डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का जायजा लिया। पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग को कांवड़ मार्ग पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी व्यवस्था हो कि डीजे और भंडारों में किसी प्रकार के अश्लील गाने न बजे। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम, एसएसपी ने गत दिनों समीक्षा बैठक की। अभी विभागीय अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण भी नहीं किया कि गुरुवार को डीएम, एसएसपी, सीडीओ, डीएफओ ने अधिकारियों के साथ गंगनहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम विजय सिंह ने कहा कि शासन ने 12 फीट से ऊंची कांवड़ पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम ने सिंचाई विभाग, वन विभाग के अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.