इटावा औरैया, फरवरी 12 -- इटावा, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 15 फरवरी को बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न मार्गों से जनपद में प्रवेश करेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 13 फरवरी की सुबह 8 बजे से 15 फरवरी की रात तक विशेष रूट डायवर्जन लागू किया है। भारी वाहनों के आवागमन से संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्री थाना चौबिया क्षेत्र से जनपद में प्रवेश कर बसरेहर होते हुए फर्रुखाबाद अंडर ब्रिज, भरथना चौराहा, साबितगंज, तहसील चौराहा और बल्देव चौराहा से आगे अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे। कुछ श्रद्धालु नीलकंठ मंदिर पर जलाभिषेक करते हैं, जबकि बड़ी संख्या में कांवड़िए भिंड मध्य प्रदेश के लिए रामगंज, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.