अमरोहा, फरवरी 6 -- हसनपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवभक्त कांवड़ में गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार रवाना होने लगे हैं। शिवभक्त भक्ति में लीन होकर उत्साह के साथ जा रहे हैं। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व है, 12 फरवरी से शिवभक्त जल लेकर गंतव्य को लौटने लगेंगे। महाशिवरात्रि पर भक्त अपने आराध्य देव भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करते हैं। वहीं, प्रशासन द्वारा भी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है। जो भक्त हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे हैं वह हर हर महादेव एवं बम बम भोले के उद्घोष करते हुए जा रहे हैं। गुरुवार को नगर के गजरौला बस स्टैंड एवं ब्लॉक तिराहा पर शिव भक्तों को गंगा जल लेने जाते हुए देखा गया, बताया जा रहा है कि दो दिन के भीतर शिवभक्त खासी तादाद में हरिद्वार के लिए रवाना होने लगेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.