बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं, संवाददाता। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व लेकर शुक्रवारर को कछला गंगा घाट और कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए और ड्यूटी में लगे कर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के साथ एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार के साथ कछला गंगा घाट और कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों और कर्मियों को कांवड़ियों और महिला श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर सतर्क रहने और ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों को आवश्यक आदेश देने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.