नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नई दिल्ली, व. सं.। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कांवड़ियों के लिए बनाए गए विशेष मार्ग पर कांच के टुकड़े मिलने को बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने दावा किया है कि शाहदरा क्षेत्र में कांवड़ियों के लिए बनाए गए विशेष मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में शीशे के टुकड़े डालकर शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द सच्चाई सामने आ जाएगी। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा बेहतर इंतजाम कर रही है। कांवड़ समितियों के खाते में सीधे रुपये भेजे जा रहे हैं। विशेष मार्ग बनाए जा रहे हैं। इन सबके बीच कुछ असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। शीशे के टुकड़ों का इतने लंबे कांवड़ मार्ग पर डाला जाना साफ दर्शाता है कि यह सोची-समझी साजिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.