आगरा, जुलाई 15 -- कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर की एक महिला की सोमवार की शाम दिल्ली में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर सोरों के गांव में लौट आए। मायके पक्ष के अवगत कराने पर पुलिस भी पहुंच गई। मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह मनकापुर में महिला की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका का नाम शिवानी पत्नी पुष्पेंद्र निवासी मनकापुर सोरों बताया गया। जानकारी दी गई कि शिवानी का उपचार दिल्ली के सफदरगंज में चल रहा था, सोमवार की शाम चार बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव लौट आए। मंगलवार सुबह मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। मायके पक्ष से महेंद्र पुत्र मलखान सिंह निवासी जोरा पार वाला थाना मुजरिया जनपद बदायूं के पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.