बागपत, फरवरी 10 -- दाहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बड़ौत डा. यज्ञदत्त आर्य ने बताया कि बड़ौत-मुजफ्फरनगर कांवड़ मार्ग पर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि प्रांतों के कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकल रहे है। जिसके कारण मंगलवार को भड़ल, दाहा, पुसार, बड़ौत आदि स्थानों पर फलों की ठेलियों, मिठाई की दुकान, फास्ट फूड की दुकानों आदि पर जहां कटे फल मिले उन्हें दुकान से हटवा दिया गया। मिठाई एवं फलों आदि की दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा कराई गई। वहीं कांवड़ मार्ग पर खुली मुर्गे आदि की मीट की दुकानों पर पर्दा डालने एवं शासन के निर्देशों का पालन किए जाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...