रुडकी, जुलाई 26 -- कांवड़ यात्रा के संपन्न होने के बाद कांवड़ पटरी पर सफाई को लेकर नगर निगम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी यह अभियान जारी रहा है। अभियान में निगम के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ एनसीसी कैडेट्स और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद अब नगर निगम कांवड़ पटरी को चकाचक करने में जुटा है। अभियान चलाकर कांवड़ पटरी मार्ग पर सफाई कराई जा रही है। शनिवार को अभियान को जारी रखते हुए नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी के नेतृत्व में गंगनहर पटरी की सफाई कराई गई। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स और पुलिसकर्मी भी इस अभियान में शामिल रहे। सोलानी पार्क से अभियान शुरू किया गया जो गणेशपुर पुल तक चलाया गया। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान नगर निगम की ओर से दिनरात सफाई करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.