अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। महा शिवरात्रि को महज दो दिन शेष हैं। लेकिन रामघाट रोड की स्थिति नहीं बदली है। नगर निगम की तरफ से रोड के खाली पड़े हिस्सों पर मिट्टी और रेत डालने का काम किया गया। लेकिन फुटपाथ के हिस्से पर कोई काम नहीं हुआ। यहां पर विभिन्न संस्थाएं कांवड़ियों के लिए राहत शिविर लगाती हैं। कुछ जगह लोग खुद ही फुटपाथ पर काम करते दिखे रहे हैं। सीएम ग्रिड के तहत रामघाट रोड पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। एक तरफ का मार्ग गांधी आई हॉस्पिटल के पास तक व दूसरा तरफ का मार्ग किशनपुर तिराहे तक बन चुका है। इस बीच शिवरात्रि के चलते काम बंद कर दिया। अब काम महा शिवरात्रि के बाद शुरु किया जाएगा। नगर निगम ने काम तो कराया लेकिन कई हिस्सों पर काम बाकि रह गया है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा फुटपाथ का है। नई सड़क तो बन गई। लेकिन फुटपाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.