बिजनौर, फरवरी 9 -- नजीबाबाद। महाशिवरात्रि पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, सड़कों पर घंटियों की टन-टन और बम भोले की गूंज भी बढ़ने लगी है। बम बम भोले के उदघोषों के साथ शिवभक्त नगर से होकर गुजर रहे हैं। फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महाशिवरात्री पर्व है। महाशिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर शिव भक्तों का रेला शुरु हो गया है। पवित्र नगरी हरिद्वार से कावड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों का पहला पड़ाव मोटामहादेव प्राचीन मंदिर है। यहां कुछ देर विश्राम करके प्रथम जलाभिषेक करते हैं और फिर गंतव्य के लिये आगे बढ़ते हैं। मंदिर परिसर में धीरे-धीरे शिव भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। शिवभक्तों में बढ़ रहा सेल्फी का क्रेज: आधुनिक तकनीक का प्रभाव धा...