हापुड़, फरवरी 15 -- फाल्गुन मास की महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में लाखों कांवडिय़ों समेत शिवभक्तों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पुण्यार्जित किया। फाल्गुन मास की त्रियोदशी समाप्त होने के उपरांत रविवार की देर शाम में पांच बजे के बाद पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का सिलसिला प्रारंभ हुआ, जो रात होने के बाद भी निरंतर चलता रहा। हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लाने वाले शिवभक्तों ने बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के बीच पौराण्रिक गढ़ गंगानगरी के मुक्तेश्वर महादेव नक्का कुआं मंदिर, कल्याणपुर के कल्याणेश्वर मंदिर और सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना के प्राचीन शिव लाल मंदिर समेत आसपास समूचे क्षेत्र से जुड़े शिवालयों में पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान जयकारे गूंजने से समूचे क्षेत्र का वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.