मैनपुरी, फरवरी 13 -- कुसमरा। शिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर शुक्रवार को एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसपी सिटी ने मोहकमपुर पुलिया पर जनपद के कन्नौज बार्डर पर कांवड़ यात्रियों से बातचीत की और कहा कि अगर कहीं भी कमी पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी हाल में कांवड़ यात्रियों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बताया गया कि मध्य प्रदेश के लोग श्रृंगीरामपुर व फर्रुखाबाद से गंगाजल भरकर मोहकमपुर पुलिया बार्डर से रामनगर होते हुए किशनी पहुंचते हैं। इसके अलावा बरेली-इटावा राजमार्ग से भी कांवड़ यात्रियों के जत्थे निकलते हैं। निरीक्षण के दौरान सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी और इंस्पेक्टर सीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.