बिजनौर, फरवरी 16 -- ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो कांवड़िये घायल हो गए थे। मामले में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। शनिवार को बाइक से मुबारकपुर थाना हीमपुर दीपा निवासी संजय, तख्तपुर थाना चांदपुर निवासी सोनू हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। नांगल-चंदक मार्ग पर सौफतपुर के निकट ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में दोनों कांवड़िये घायल हो गए थे, जिन्हें मेरठ एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को गोपीचंद की ओर से ट्रैक्टर चालक अवधेश के विरुद्ध गलत साइड व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.