बिजनौर, फरवरी 13 -- हरिद्वार से कावड़ लेकर अपने परिजनों के साथ आ रहे 8वर्षीय बालक पर गुलदार ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। घायल अवस्था में बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अमरोहा के थाना आदमपुर स्थित ग्राम डडियाल निवासी दीपेंद्र कुमार का 8 वर्षीय पुत्र अनिकेत अपने परिजनों के साथ हरिद्वार से कावड़ लेकर लौट रहे परिजनों के साथ वेब वापस आ रहा था। शुक्रवार की प्रातः को नहटौर में कोतवाली रोड पर ग्राम दरबारपुर के सामने अचानक आए गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार का पंजा अनिकेत के हाथ और पेट पर लगा। जिसमें अनिकेत घायल हो गया। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। पुलिस घायल अवस्था में बच्चों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद घायल बालक अपने परिजनों के साथ घर की ओर चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.