काशीपुर, फरवरी 13 -- काशीपुर/जसपुर। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा में स्थानीय श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे। कांवड़ियों के जत्थों के नगर में प्रवेश करते ही पूरा शहर 'जय भोले' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। शुक्रवार को भारी संख्या में हरिद्वार से कांवड़ियों का आगमन शुरू हुआ। कांवड़ियों की सुविधा के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। मिस्रवाला मोड़, गंगे बाबा मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड के पास, द्रोणासागर स्थित डमरू वाले बाबा मंदिर सहित कई स्थानों पर शिवभक्तों ने भंडारे लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...