मुरादाबाद, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अन्य जनपदों को जाते हैं। महानगर से गुजरने वाले कांवड़ियों को सकुशल यात्रा के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा के वार्डन की ड्यूटी पूरे महानगर मे लगाई गई है। हरथला पोस्ट की ड्यूटी विवेकानंद अस्पताल से सब्जी मंडी हरथला तक लगाई गई। शिवभक्तों की सकुशल एवं शांति पूर्वक यात्रा हेतु नागरिक सुरक्षा हरथला पोस्ट के स्टॉफ अधिकारी शरीफ अहमद, डिप्टी पोस्ट वार्डन अजयवीर सिंह, सेक्टर वार्डन हरेंद्र कुमार, रविंद्र वीर सिंह, योगेश कुमार, दिलीप नेगी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.