हाथरस, फरवरी 14 -- भारत स्काउट एंड गाइड उ.प्र. जनपद हाथरस के तत्वाधान में मुख्यायुक्त/जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के निर्देशन में महाशिवरात्रि के पूर्व दिवस पर कांवड़ियों की सेवार्थ एक शिविर तालाब चौराहे के निकट मथुरा रोड पर लगाया गया। जिसमें कांवड़ियों के लिए विश्राम और फल, बिस्किट चाय , पानी आदि की व्यवस्था की गई। इस शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी सदर राज बहादुर सिंहद्वारा किया गया।इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार आमौरिया, प्रधानाचार्य राजेश कुमार शुक्ला,सरिता सिंह,सत्यनारायण राम, तरुण गौतम,सत्यभान गुप्ता आदि उपस्थित रहे।शिविर की मुख्य व्यवस्था जिला संगठन आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह और जिला समन्वयक ऋषि कुमार वार्ष्णेय द्वारा की गई। जिला प्रशिक्षण आयुक्त विकास कुमार,बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के स्काउट मास...