हरिद्वार, फरवरी 15 -- कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर के पास हरियाणा से आए कांवड़ियों और स्थानीय युवकों के बीच किसी बात पर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ कांवड़िये दर्शन करने पहुंचे थे। तभी किसी बात को लेकर स्थानीय युवकों से उनकी तकरार हुई। बहस बढ़ने पर हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन स्थिति कुछ समय के लिए नियंत्रण से बाहर नजर आई। इस दौरान श्रद्धालुओं और दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया और भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी मची। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.