हरिद्वार, फरवरी 14 -- उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कांवड़िए की बाइक में बीच सड़क पर आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि कांवड़ियों की भीड़ के बीच यह घटना होने के बावजूद कोई अनहोनी नहीं हुई। फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। एसएफओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वाहन स्वामी की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक चलते समय ही आग की चपेट में आ गई। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जली हुई बाइक को सड़क किनारे हटाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.