बिजनौर, जनवरी 29 -- बिजनौर। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एएसपी सिटी डा. कृष्णगोपाल सिंह ने अधिकारियों, व्यापारियों व पेट्रोल पंप संचालकों को साथ समन्वय बैठक में रूट डायवर्जन को लेकर चर्चा की। कांवड यात्रा के दौरान जिले में पांच से 15 फरवरी तक रूट डायवर्जन रहेगा। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह की अध्यक्षता में जिला प्रशासन द्वारा एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक प्रतिनिधि, ट्रांसपोर्टर्स, मंडी समिति, एफसीआई, एआरटीओ, एनएचएआई तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। समन्वय बैठक में कांवड़ यात्रा के समय लागू किए जाने वाले रूट डायवर्जन की विस्तृत जानकारी साझा की गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.