पीलीभीत, फरवरी 19 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। एसोसिएशन सोशल इकोनामिक डेवलपमेंट स्टडीज की कांफ्रेंस अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर में हुई। इसमें डॉ. सुधीर कुमार शर्मा को कार्यकारी समिति (ईसी) का सदस्य भी नामित किया गया। सम्मेलन में नेपाल से प्रो. वीर बहादुर महतो, इथोपिया से प्रो. मनोज मिश्रा, बाबा भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा, एसईसीएल छत्तीसगढ़ के जनरल मैनेजर डॉ. संजय कुमार सिंह, प्रो. जय नारायण पांडे एवं प्रो. विनोद श्रीवास्तव समेत कई जाने माने शिक्षाविद रहे।

हिंद...