शामली, जनवरी 21 -- नगर के जन्नत कॉलोनी इलाके में एक सप्ताह पहले आधा दर्जन से अधिक ट्यूबवेलों से लाखों रुपये के तांबे के तार आदि सामान चोरी होने की घटनाओं के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम को पुलिस चेकिंग के दौरान आसिफ उर्फ गोलू पुत्र नासिर, निवासी मोहल्ला गुजरान, को पकड़ा। उसके पास से 1 किलो 350 ग्राम तांबे का तार, अवैध चाकू, प्लास, दो पेचकस और नट खोलने की चाबी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि यह वही व्यक्ति है जिसने किसानों के ट्यूबवेलों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...