शामली, जनवरी 5 -- क्षेत्र के भारसी मोड़ के पास एक खाली प्लॉट में लगभग 24 वर्षीय अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीर की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे तुरंत कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए बताया गया कि राहगीर साबिर ने युवक को प्लॉट में पड़े देखा और फौरन 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक प्रवेश कुमार मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस चालक प्रवेश कुमार ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है और वह अपना नाम-पता बताने में असमर्थ है। उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। डॉक्टर उसे होश में लाने की कोशिश कर रहे हैं, साथ ही उसकी पहचान करने के प्रयास भी जारी हैं। पुलिस को भी मामले की जानकारी दे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.