बदायूं, अक्टूबर 1 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में लगने वाले मेला श्री रामलीला एवं रायसती प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से रामलीला मेला कमेटी के लिए पुन: अध्यक्ष कांती देवी को चुना गया। दो से 14 अक्तूबर तक मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि पहले दिन दो को हनुमान जी की शोभायात्रा से मेला का शुभांरभ किया जाएगा। चार को काली जी का भ्रमण कराया जाएगा। पांच को नारद मोह एवं रामजन्म के साथ ही लीला का मंचन होगा। आठ श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। 14 अक्टूबर को दिन में रावण के पुतले का दहन और रात में भगवान श्री रामचंद्र जी का राजतिलक किया जाएगा। रामसेवक शाक्य कोषाध्यक्ष, मुरारीलाल शाक्य, नवनीत पुरी, सुरेंद्र पुरी, दुर्गाप्रसाद शाक्य आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...