मोतिहारी, फरवरी 8 -- मोतिहारी। पुलिस सभागार में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस पदाधिकारियों को कांड के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही गंभीर कांडों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी, तस्करों को चिंहित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान, रोको-टोके अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा रात्रि गश्ती तेज करने का भी निर्देश दिया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था संधारण के लिए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.