बगहा, दिसम्बर 17 -- नौतन। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ बुधवलिया गांव में छापेमारी कर कांड़ के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया दक्षिण तेल्हुआ बुधवलिया का शाबिद अंसारी बताया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध थाने के 523/25 में केस दर्ज है।जों विगत कई महीनों से फरार चल रहा था।बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...