समस्तीपुर, दिसम्बर 12 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि चोरी के एक मामले में पुलिस ने कल्याणपुर निवासी हेमंत कुमार गिरि को गिरफ्तार किया है। वहीं मारपीट व अभद्र व्यवहार मामले में डीह टभका निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...