आदित्यपुर, फरवरी 8 -- ग़म्हरिया।कांड्रा थाना क्षेत्र के डुरांग गांव में शनिवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक के पिता गंगाधर महतो गांव में ही आरएमपी डाक्टर है। उनके 27 वर्षीय पुत्र प्रकाश महतो ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टर गंगाधर महतो ने बताया कि शाम करीब 6 बजे प्रकाश बाहर से घूमकर घर लौटा था। घर पहुंचते ही उसने अपनी मां से चाय पीने की इच्छा जताई। उसकी मां ने चाय और बिस्कुट दिया। मां-बेटे ने साथ बैठकर चाय पी।इसके बाद प्रकाश अपने कमरे में चला गया। इसके बाद करीब 7 से 8 बजे के बीच जब उसकी मां कमरे में गई तो देखा कि प्रकाश फंदे के सहारे लटका हुआ है। यह देख वह घबरा गई और तुरंत घर के अन्य लोगों को बुलाया। परिजनों ने आनन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.