आदित्यपुर, सितम्बर 20 -- गम्हरिया।कुड़मी को एसटी में शामिल करने समेत अन्य मांगों को लेकर समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा शनिवार को आहूत रेल रोको आंदोलन को मद्देनजर रायबासा फाटक के पास टाटा मुंबई ट्रैक को जाम कर दिया है। यहां काफी संख्या में बंद समर्थक हैं। इधर कांड्रा एवं ग़म्हरिया स्टेशन पर सुरक्षा की भारी व्यवस्था की गई है। हालांकि सुबह साढ़े नौ बजे तक एक भी प्रदर्शनकारी यहां नहीं पहुंचे हैं। कांड्रा स्टेशन पर सीओ सह दंडाधिकारी प्रवीण कुमार एवं थाना प्रभारी विनोद मुर्मू स्वयं मोर्चा संभालते हुए स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। यहां आपातकाल से निबटने के लिए अग्निशामक वाहन भी बुलाया गया है। इधर, ग़म्हरिया स्टेशन पर भी थाना प्रभारी कुणाल कुमार के नेतृत्व में सुबह से ही पुलिस मोर्चा संभाल कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है। यहां भी काफी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.