धनबाद, दिसम्बर 11 -- सिंदरी, प्रतिनिधि दो माह का बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर कांड्रा डीवीसी मोड़ गोशाला स्थित एफसीआई गोदाम के असंगठित मोटिया मजदूरों की हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। गोदाम के समक्ष कार्यरत 28 मजदूरों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा न्यूनतम मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जाता है। इस वजह से हमलोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पहले 9.30 रुपए प्रति बोरा भुगतान किया जाता था। किंतु अभी ठेकेदार द्वारा मनमानी ढंग से कटौती करते हुए 6.25 रुपए भुगतान किया जाता है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद एवं संबंधित विभागों को पत्राचार किया गया। किन्तु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है। मजदूरों ने बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मदन राम से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.