जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- छापेमारी में शराब जब्त कर 75 किलो जावा हुआ किया नष्ट शराब मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोग जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन व सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों और शराब के कारोबारियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। शराब का धंधा करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। इसी क्रम में गुरुवार की देर रात तक पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। नगर थाना के अलावा टेहटा, परस विगहा, सिकरिया, मखदुमपुर व विभिन्न थाने की पुलिसकर्मियों ने छापेमारी के क्रम में 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया जिसमें कांडों व वारंट मामले में 19 और पांच लोग शराब मामले के आरोपित शामिल हैं। आरोपितों के विरूद्ध कानूनी कार्रबाई की गई। शुक्रवार को एसपी विनीत कुमार के हवाले से यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार एसपी के...