मोतिहारी, जनवरी 13 -- पीपराकोठी, । डीएसपी सदर टू ने पीपराकोठी थाना का विधिवत निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने लूट, डकैती, हत्या सहित अन्य गंभीर कांडों के लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी लेते हुए अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में चौकीदारों से क्षेत्रीय हालात की जानकारी ली गई। एसडीपीओ ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी नजर रखने का निर...